वाराणसी, मार्च 10 -- चिरईगांव, संवाद। ब्लाक में ग्राम पंचायत पियरी के राजस्व ग्राम मुड़ली स्थित प्रा.विद्यालय सोमवार को तय समय पर खुला ही नहीं। निर्धारित समय पर छात्र तो पहुंच गए लेकिन अध्यापक नहीं आए थे। मुख्य गेट बंद रहने से छात्र स्कूल के गेट पास ही खेलने लगे। इस बात की जानकारी जब अभिभावकों को हुई वे स्कूल पहुंच गए। लोगों ने इसकी जानकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी और बीएसए को दी। कुछ लोगों ने स्कूल के बंद दरवाजे की फोटो भी मोबाइल से खींच कर अफसरों को भेज दी। इसके करीब आधे घंटे बाद अध्यापकगण पहुंचे तब स्कूल खोला जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में कुल पांच अध्यापक हैं जबकि 150 बच्चे वहां पढ़ाई करते हैं। आरोप लगाया कि अध्यापक यहां अक्सर विलंब से पहुंचते हैं। इस बाबत खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह का कहना है कि प्रकरण गम्भीर है। इसकी जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.