अररिया, मार्च 8 -- भरगामा, एक संवाददाता नरपतगंज विधायक देवयंती यादव ने पैकपार पंचायत स्थित रामानुग्रह सिंह किशुनदयाल 2 उच्च विद्यालय परिसर में मैदान के बीच बन रहे पंचायत सरकार भवन व विज्ञान भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि मैदान के बीच भवन निर्माण होने से विद्यालय के छात्र-छात्राओं की खेलकूद गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो जाएंगी। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने नरपतगंज विधायक से अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि विद्यालय का यह मैदान बच्चों के खेलकूद, परेड एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एकमात्र स्थान है। यदि मैदान के बीच भवन बना दिया गया तो विद्यार्थियों को खेलकूद के लिए जगह नहीं बचेगी। ग्रामीण अशोक मेहता, सुबोध मंडल, मिट्ठू यादव, मन्नू मंडल, आदित्य सिंह, फूलों मेहता, गब्बर मेहता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.