स्कूल में 28 शिक्षक और बच्चों की उपस्थिति मात्र 70
मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नथुनी भगत प्लस टू स्कूल में 28 शिक्षक हैं और उपस्थित मात्र 70 बच्चे थे। नामांकन के विरूद्ध 10 फीसदी बच्चे भी बुधवार को उपस्थित नहीं थे। जांच के दौरान डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने इसपर फटकार लगाई और सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।डीईओ ने कहा कि प्लस टू स्कूल की स्थिति बेहद खराब है। शैक्षणिक से लेकर वित्तीय कार्य में भी अनियमितता पकड़ी गई है। एकाउंटस सही से नहीं थे। बेंच डेस्क खुले में रखे थे, जो सड़ रहे थे। पूछने पर शिक्षकों ने कहा कि यह खराब है। डीईओ ने कहा कि स्कूल में 900 बच्चों का नामांकन है, मगर उपस्थित केवल 70 बच्चे ही थे। यह बेहद खराब स्थिति है। स्कूल में 28 शिक्षक हैं। इससे पता चलता है कि बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति पर किसी तरह का काम नहीं किया जा रहा है। इस अराजक स्थिति पर जव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.