रांची, जून 15 -- बुण्डू, प्रतिनिधि। सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल में सोमवार को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्वागत सह ओरियंटेशन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करना और उन्हें आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रेरित करना था। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने की सलाह दी। प्राचार्या तराना बेगम ने कहा कि 11वीं कक्षा विद्यार्थियों के करियर की महत्वपूर्ण नींव होती है, इसलिए अनुशासन और निरंतर मेहनत जरूरी है। कार्यक्रम में 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 सी में विद्यार्थियों क...