लखनऊ, जनवरी 31 -- कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल के ग्राउंड में खेल के दौरान कक्षा पांच के छात्र के साथ अन्य सहपाठी दो छात्रों ने मारपीट की। आरोप है कि छात्रों ने बच्चे को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से आंख और चेहरे पर बेरहमी से मारा। घायल बच्चा दर्द से तड़पता रहा, लेकिन स्कूल स्टाफ ने समय रहते कोई ध्यान नहीं दिया। काफी देर बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद बच्चे को कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि आंख की रोशनी जा चुकी थी। इस मामले में पीड़ित बच्चे की मां नीलम मिश्रा की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तहरीर में परिजनों ने बताया कि उनका बेटा कक्षा 21 जनवरी 2026 को दूसरी कक्षाओं के दो छात्रों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि छात्रों की मारपीट से बच्चा जख्मी हो गया। आंख में ...