सुल्तानपुर, दिसम्बर 13 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुमेर नगर खालिसपुर डींगुर स्थित चौधरी किरन पटेल फूल कुमारी बालिका लघु माध्यमिक विद्यालय में हुई चोरी की घटना को लेकर करीब तीन महीने बाद प्रबंधक ने केस दर्ज करवाया है। प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी की तहरीर पर मदनपुर कला निवासी विष्णु पुत्र रामयज्ञ के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। तहरीर के अनुसार सात सितंबर को विद्यालय परिसर से हैंडपंप तोड़कर चोरी कर लिया गया था तथा बाथरूम के दो दरवाजे भी उखाड़ ले गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...