प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- कुंडा, संवाददाता। अमीर मेमोरियल सीनियर सेकेंड्री स्कूल कुंडा में शनिवार को बुक फेयर का उद्घाटन प्रबंधक और अधिवक्ता कबीर अहमद ने फीता काटकर किया। उप प्रबंधक शकील अहमद ने कहा इन किताबों को जरिए विद्यार्थियों को नई-नई विषय वस्तु मिलेगी जो उनके अध्ययन में काफी सहयोगी होगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीएन शर्मा, सुनील कुमार मिश्रा, दानिश फारुकी, उदयराज त्रिपाठी, सलमान खान, पुष्पराज सिंह, शशांक शुक्ला, सुनीता, लक्ष्मी, नाहिद, पूजा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...