दरभंगा, मार्च 10 -- दरभंगा। सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय परड़ी में सुधा डेयरी के तहत मिथिला दुग्ध संघ की ओर से मंगलवार को दरभंगा विपणन प्रक्षेत्र अंतर्गत उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दरभंगा डेयरी के विपणन प्रभारी मो. खुर्शीद आलम व दुग्ध संघ के प्रबंध निदेशक आरके झा ने बच्चों को इस कार्यक्रम के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका मंजूश्री, डेयरी के अधिकारी सपना, गौरव कुमार, रजनीश कुमार, प्रतीक सुमन, रौशन झा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...