मथुरा, दिसम्बर 14 -- नगर के बठैन रोड स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विशेष उत्साह एवं जोश के साथ प्रतिभाग किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शुभारंभ कबीना मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी एवं विद्यालय अध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना एवं शारीरिक विकास होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को खेलों के साथ शिक्षा में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसमें हुई खो-खो प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर प्रतिभा प्रदर्शन किया। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। विद्यालय अध्यक्ष कमल किर्शोर वाष्णेय ने कहा कि विद्यालय स्तर से ही छात्र अपनी रुचि के अनुसार भविष्य का चय...