रांची, मार्च 29 -- नामकुम, संवाददाता। आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रविवार को नामकुम के चायबगान के आरडीएस पब्लिक स्कूल में हिन्दू संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिटटू ने कहा कि जो देश के प्रति सच्ची श्रद्वा रखता हो, गउ, गंगा और गायत्री में विश्वास रखता हो वही सच्चा हिन्दू है। वही रांची महानगर के संघचालक शशिकांत जी ने कहा कि देश बचाने के लिए समाज को बचाना होगा और समाज को बचाने के लिए परिवार को बचाना होगा। आज एकल परिवार में बच्चों को संस्कार नहीं मिल पा रहे है, उन्हे दादा दादी नाना नानी का प्यार नही मिल रहा है। इन सबकी जगह मोबाईल ने ले लिया है, उन्होंन परिवार को समय और संस्कार देने की बात कही। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के पूजन और हनुमान चालिसा से की गयी। वहीं समापन वन्दे मातरम गीत ...