मथुरा, जनवरी 24 -- बलदेव पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी पर्व हवन एवं सरस्वती पूजन के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई। शुभारंभ निदेशक डॉ. अशोक सिकरवार एवं प्रधानाचार्या डॉ. अनीता सी. सिकरवार ने आचार्य डॉ. देवेन्द्र शर्मा के मंत्रोच्चारण के साथ शारदे प्रतिमा के समक्ष हवन वेदिका के पूजन से किया। विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने हवन में आहुतियां दीं। डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। इसीलिए उनकी पूजा की जाती है। निदेशक डॉ. अशोक सिकरवार ने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, संगीत, कला और नवजीवन का प्रतीक पर्व है। प्रधानाचार्या डॉ. अनीता सी. सिकरवार ने सबको बसंत पंचमी की शुभकामना देकर कहा कि यह पर्व ज्ञान के आधार पर जीवन को श्रेष्ठ बनाने की प्रेरणा देता है। इस दौरान चंद्रपाल शर्मा, ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.