स्कूल में हत्या : वारदात के बाद स्कूल का बंद, किया गया अवकाश
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- सोमवार को लखीमपुर के चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल में हुई दर्दनाक घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने एहतियातन स्कूल की दोनों शाखाओं में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया। सिविल लाइन और मीरपुर स्थित शाखाओं में अवकाश की घोषणा होते ही मंगलवार को विद्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों में छात्र-छात्राओं की चहल-पहल से गुलजार रहने वाले दोनों परिसरों में सन्नाटा नजर आया। सोमवार को हुई घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी तथा जांच की कार्रवाई के चलते विद्यालय का माहौल पूरी तरह बदल गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों में भी चिंता का माहौल देखा गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से दोनों शाखाओं के विद्यार्थियों के लिए तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश के कारण विद्यालय के मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.