भागलपुर, अप्रैल 7 -- अकबरनगर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय अकबरनगर श्रीरामपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय अकबरनगर में नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी की पहल पर सेनेटरी वेंडिंग मशीन स्थापित की गई। इस मशीन का उद्घाटन मुख्य पार्षद किरण देवी, उपमुख्य पार्षद अनिल कुमार तथा वार्ड पार्षदों ने किया। किरण देवी ने कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, जिससे उन्हें मासिक धर्म के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका कुमारी ममता, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अंजीत कुमार, शेखर कुमार, अनुपम कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...