नोएडा, मई 17 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-122 स्थित पर्थला कंपोजिट विद्यालय में रविवार को सामुदायिक पुस्तकालय का लोकापर्ण किया गया। भविष्य संस्था द्वारा स्थापना के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह पुस्तकालय विद्यालय के बच्चों को समर्पित किया गया। शिक्षकों ने बताया कि पुस्तकालय में एक साथ 50 बच्चें बैठकर पढ़ सकते है, और इसमें सभी विषयों की पुस्तकें उपलब्ध है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मंजुलता सिंह, अर्चना पांडेय, अशोक यादव, विजय अवाना मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...