जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में नौ अप्रैल से ड्रॉपआउट बच्चों का फिर से स्कूलों में नामांकन कराने के लिए स्कूल रुआर अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए शनिवार की समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शिक्षा की मुख्यधारा से टूटे बच्चों को जोड़ने के लिए बढ़ चढ़ कर काम करने का निर्देश दिया। स्कूल रुआर 2026 अभियान को महज एक सरकारी आंकड़ा न मानकर इसे सामाजिक जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति जिले में सबसे अधिक ड्रॉपआउट बच्चों का पुन: नामांकन सुनिश्चित कराएगा, उसे जिला स्तर पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार न केवल एक पहचान होगी, बल्कि उन ग्राउंड लेवल वर्कर्स, शिक्षकों और जागरूक नागरिकों के लिए एक प्रोत्साहन होगा जो जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.