प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। माधुरी इंटर कॉलेज तिवारीपुर में बुधवार को मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि युवा खेलकूद अधिकारी देश दीपक जोशी ने हाईस्कूल में 94.16 प्रतिशत अंक पाने वाले शशांक पटेल, 90 प्रतिशत अंक पाने वाले हिमांशू पटेल, 89 प्रतिशत अंक पाने वाली अंशिमा प्रजापति, इंटर में पहले स्थान पर दीपिका, दूसरे स्थान पर तनु केसरवानी, तीसरे स्थान पर रही कनिष्का सोनकर को सम्मानित किया। शशांक, दीपिका को साइकिल, हिमांशू, तनु केसरवानी को स्मार्ट वाच और अंशिमा प्रजापति, कनिष्का सोनकर को स्टडी टेबल लैंप, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक राम भवन तिवारी, संचालन उप प्रबंधक दिनेश तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रंजना त्रिपाठी, दिनेश कुमार तिवारी, हिना खान, आफरीन बान...