बुलंदशहर, जून 6 -- जंक्शन रोड स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल में बीते 21 मई से चल रहे समर कैंप का शनिवार को धूमधाम से समापन हो गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को निखारना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें रचनात्मक व शारीरिक रूप से सक्रिय बनाना था। ​कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने डांस, फन एंड एडवेंचर, क्रिकेट, बैडमिंटन, आर्ट एंड क्राफ्ट, मास्टर शेफ और रोबोटिक्स जैसी विभिन्न विधाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिदिन आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में विशेष शिक्षकों द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया गया।​समापन समारोह के अवसर पर बच्चों के लिए 'रैन डांस' का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने जमकर मस्ती की। यह भी पढ़ें- स्कूल में समर कैंप का धूमधाम से समापन इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य निधि गुलाटी ने कहा कि ऐसे आयोजन...