कानपुर, अगस्त 19 -- जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने आरजीएलवी इंटर कॉलेज, अलियापुर में छापा मारा। यहां मान्यता के नियम के विरुद्ध प्राइमरी की कक्षाएं संचालित हो रही थीं। परिसर में पाठ्य पुस्तकें व ड्रेस बेची जा रही थीं। यहां पूरी दुकान संचालित पाई गई। यहीं नहीं कक्षा 09 से 12 तक के कुल 800 छात्र पंजीकृत हैं, लेकिन उपस्थित केवल 246 उपस्थित थे। माना जा रहा है कि यहां किसी अन्य विद्यालय के छात्रों का अमान्य पंजीकरण किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मान्यता के उल्लंघन में नोटिस जारी करते हुए कहा कि जवाब आते ही बोर्ड को इसकी जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसी परिस्थितियों में बोर्ड को मान्यता प्रत्याहरण के लिए लिखा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...