साहिबगंज, फरवरी 3 -- बोरियो। बांझी संथाली पंचायत के बांझी बाजार में अवस्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय (बांझी) में शौचालय व पानी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन महीने स्कूल में पेयजल एवं शौचालय की समस्या है। बांझी संथाली पंचायत के समिति सदस्य अमन कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक को दोनों समस्याओं के संबंध में अवगत कराते हुए समाधान की बात कहा गया। उन्होंने कहा कि स्कूल से बाथरूम के बहाना बच्चा नदी या घर चला जाता है। बड़ी बात है कि स्कूल के बगल से ही मेन रोड तालझारी व राजमहल की ओर गुजरा है। दूसरा थोड़ी दूर के बाद साहिबगंज व बोरियो की ओर जाता है। इस सड़क होकर वाहनों का आवागमन हमेशा होता है। विद्यार्थियों के आने-जाने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकती है। स्थिति मिलाज...