गढ़वा, मार्च 30 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ऊंचरी स्थित आरके पब्लिक स्कूल में नए सत्र से एआई की पढ़ाई शुरू होगी। उसके साथ ही स्कूल में छात्रों के शैक्षणिक सुविधाओं को भी दुरूस्त किया गया है। सोमवार को प्रेसवार्ता कर स्कूल के प्राचार्य केआर झा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल ने सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार छात्रों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है। नए सत्र से एआई की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी चल रही है। उसके अलावा प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लास, सभी खेल उपकरणों के साथ खेल का मैदान भी है। स्कूल में अनुभवी शिक्षक हैं। साथ ही उनके क्षमता वर्द्धन के लिए भी उन्हें नियमित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। सीनियर सेकेंडरी स्तर पर स्कूल को तीनों संकायों विज्ञान, कला और वाणिज्य में मान्यता मिली है। प्री-नर्सरी से कक्षा 9 और 11 में प्र...