अररिया, मई 10 -- रानीगंज। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के हाँसा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाँसा मुसहरी में बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की कमी से नाराज स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण अंकित झा सन्नी, विनोद कुमार मंडल, संजय मंडल, कार्तिक मंडल, अमोद मंडल, राम प्रसाद मंडल, मो शमशाद, अवधेश झा आदि ने बताया कि इस विद्यालय में एक से आठ तक की कक्षा चलती है। विद्यालय में करीब ढाई सौ बच्चे नामांकित है। इस विद्यालय में केवल चार शिक्षक ही कार्यरत हैं। यही नहीं चार शिक्षक में तीन शिक्षक नौ बजे के बाद जनगणना कार्य में चले जाते हैं। इस विद्यालय में उनलोगों के बच्चों को केवल एक शिक्षक के भरोसे छोड़ दिया जाता है, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से लेकर जि...