स्कूल में शिक्षकों की कमी, शौचालय समेत अन्य समस्याएं होंगी दूर : अपर सचिव
घाटशिला, जुलाई 22 -- गालूडीह। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अपर सचिव सीता पुष्पा ने मंगलवार को घाटशिला प्रखंड स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गालूडीह का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ जिला कस्तूरबा समन्वयक बिंदु झा भी मौजूद थीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, आधारभूत सुविधाओं और छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय की वार्डन अंजलि कुमारी ने अपर सचिव को बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 525 छात्राएं आवासीय सुविधा के साथ अध्ययनरत हैं। छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता है। विद्यालय में वर्तमान में 30 शौचालय हैं, जबकि छात्राओं की संख्या के अनुसार कम से कम 50 शौचालय होने चाहिए। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: स्कूली शिक्षा ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.