फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- जहानगंज, संवाददाता। एक परिषदीय विद्यालय में सोमवार की सुबह शहतूत तोड़ते समय छात्रा का हाथ ग्रिल में फंस गया। इससे उसका हाथ फट गया। ग्रामीणों ने मुश्किल से उसे बचाया। घटना को लेकर ग्रामीण बिफर गये। हंगामा कर दिया। शिक्षक पर आरोप लगाये। छात्रा के हाथ में टांके लगवाये गये। उसके परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। सुबह को एक छात्रा कक्षा 8 में पढ़ने के लिए पौने नौ बजे करीब विद्यालय पहुंच गयी। उस दौरान रसोइया मौजूद थी। शिक्षक नहीं आये थे। ऐसे में छात्रा पेड़ से शहतूत तोड़ने लगी। पास में ही बाउंड्री है और इस पर ग्रिल लगी हुयी है। शहतूत तोड़ते समय डाल छात्रा के हाथ से छुट गयी और वह ग्रिल पर लटक गयी जिसमें उसका हाथ फंस गया। इसको देखकर रसोइया ने शोर शराबा किया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद शिक्षक भी आ गये। आनन फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.