स्कूल में वैज्ञानिक मैजिक शो हुआ
अल्मोड़ा, अगस्त 2 -- अल्मोड़ा। जीआईसी कमलेश्वर में छात्र-छात्राओं के लिए वैज्ञानिक मैजिक शो हुआ। शो के माध्यम से बच्चों को साक्षरता, नैतिक मूल्यों, पल्स पोलियो अभियान, 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ', कन्या भ्रूण हत्या उन्मूलन और समाज में व्याप्त अंधविश्वासों को दूर करने संबंधी महत्वपूर्ण संदेश रोचक और ज्ञानवर्धक खेल-करतबो के माध्यम से दिए गए। कार्यक्रम एमके सम्राट एण्ड पार्टी के जादूगर दीपक कुमार ने प्रस्तुत किया। यहां प्रधानाचार्य खजान चन्द्र काण्डपाल, रेणुका जोशी, गणेश जोशी, प्रीतिका भटनागर, मोहन चन्द्र भट्ट, प्रेमा कैड़ा, ललिता रौतेला आदि रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.