हापुड़, मार्च 31 -- साकेत स्थित स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया। सनराइज पब्लिक स्कूल में परीक्षा परिणाम के अनुसार नर्सरी में प्रक्षा, एलकेजी में खुशी, यूकेजी में चित्रा, कक्षा एक में अदसान, कक्षा दो में आशीष, कक्षा तीन में निमेष, कक्षा चार में लवली तथा कक्षा पांच में श्रेया ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई दी।इस अवसर पर प्रधानाचार्या शारी शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।...