एटा, अगस्त 19 -- स्कूल में दलिया बांटने आए आरोपी ने मासूम को अंदर ले जाकर दरिंदगी के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। एडीजीसी प्रदीप गुप्ता के अनुसार 31 जुलाई 2022 में थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप थे कि मासूम बच्ची स्कूल में पढ़ने गई थी। आरोपी जयप्रकाश पुत्र धारम सिंह निवासी गांव वनार थाना जैथरा स्कूल में दलिया बांटने के लिए आया था। आरोप है कि आरोपी मासूम को स्कूल के अंदर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की।घटना की जानकारी होने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से घटना से संबंधित साक्ष्य और गवाह न्यायालय के समक्ष पेश किए गए। बुधवार को सुनवा...