अररिया, जून 15 -- अररिया,निज संवाददाता शहर के स्टेशन रोड स्थितराजकीय कन्या मध्य विद्यालय में सोमवार की अहले सुबह चोरों ने स्कूल परिसर में लगे दो मोटर व बिजली वायरिंग का तार काट कर चोरी कर लिया। इस घटना के बाद से स्कूल में पानी की सप्लाई ठप हो गई। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी गए एक मोटर के साथ एक चोर को पकड़ा है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी ने बताया कि विद्यालय परिसर में बने क्वार्टर में वह सो रही थी। सोमवार कि अगले सुबह जब बिजली के वायरिंग तार नोचने की आहट सुनकर जब वह जागी तो दो मोटर व तार नोच कर चोर फरार हो चुका था।प्रधानाध्यापिका ने नगर थाना में आवेदन देकर चोरी की घटना की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने जहांगीर बस्ती के एक चोर को चुराये मोटर के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चोर से ...