पूर्णिया, मई 24 -- जलालगढ़, एक संवाददाता जलालगढ़ प्रखंड के सरसौनी रोड स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में रविवार को छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर नि:शुल्क डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें ओरल हेल्थ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. राहुल समदर्शी का विद्यालय की प्राचार्या भानुप्रिया ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कैंप की जानकारी दी गई। कैंप के दौरान डॉ. राहुल समदर्शी ने छात्र-छात्राओं के दांतों की बारीकी से जांच की और उन्हें दांतों से जुड़ी सामान्य समस्याओं तथा उनके समाधान के बारे में बताया। कई बच्चों को सही तरीके स...