स्कूल में रोबोटिक्स एंड एआई लैब का उद्घाटन
धनबाद, सितम्बर 2 -- डीएम पब्लिक स्कूल, परसिया में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लैब का उद्घाटन किया गया। डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रकाश सोय ने लैब का उद्घाटन किया। मौके पर पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन उपस्थित रहे। डीएसपी प्रकाश सोय ने साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, ओटीपी व पासवर्ड की गोपनीयता तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य जैकोब थॉमस ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.