मथुरा, मार्च 27 -- वृंदावन पब्लिक स्कूल मथुरा-वृंदावन मार्ग ने वैदिक योग के माध्यम से यमुना शुद्धिकरण विषय पर अनूठी पहल करते हुए देवरहा बाबा घाट पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, योगाभ्यास, प्राणायाम व ध्यान कर स्वच्छता व स्वास्थ्य का संदेश दिया। छात्रों ने हरे राम हरे कृष्णा संकीर्तन के साथ यमुना की पवित्रता बनाए रखने, प्लास्टिक का उपयोग न करने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही फास्ट फूड त्यागकर अंकुरित आहार अपनाने का संदेश देते हुए स्वयं भी उसका सेवन किया। शैक्षिक निदेशिका निधि शर्मा ने नियमित योग-प्राणायाम पर जोर दिया, जबकि प्रधानाचार्या कृति शर्मा ने इसे पर्यावरण व स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में सकारात्मक पहल बताया। कार्यक्रम में हेमलता वर्मा, स्वेका राज, सीमा पाहुजा, जूही मिश्रा, भा...