चतरा, अप्रैल 15 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री हाई स्कूल लावालौंग में वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को एक समारोह में सम्मानित किया गया। कक्षा एक से सात तक के विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करनेवालों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया, जबकि चौथे से 10वें स्थान तक आनेवाले विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने नियमित उपस्थिति दर्ज करनेवाले विद्यार्थियों को भी मेडल देकर सम्मानित करने की घोषणा की। वहीं बताया गया कि कक्षा आठ, नौ, 10, 11 और 12 के विद्यार्थियों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करनेवालों को शीघ्र पुरस्कृत किया जाएगा। प्रभारी प्राचार्य ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेहतर शैक्षणिक वातावरण ...