मुंगेर, मार्च 19 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय सजुआ में मंगलवार को छात्र को बाहर कर स्कूल के प्रधानाध्यापक पर मुर्गा पार्टी करने का आरोप लगा था। बुधवार को जब आरोप लगाने वाला छात्र आयुष कुमार स्कूल पहुंचा तो प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह ने उसे कक्षा से निकालकर जमकर लात-घूंसे से पिटाई कर दी। पिटाई से छात्र जख्मी हो गया। जख्मी छात्र को सहपाठी ने घर पहुंचाया बच्चे की हालत को देख मां एवं दादी स्कूल पहुंचीं, लेकिन प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह स्कूल से फरार हो गए थे। इसके बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात डॉ. कामिनी कुमारी ने बच्चे का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के छाती के अंदरूनी हिस्से में गंभीर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.