नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- Bihar Crime News: जमुई, समस्तीपुर, बांका और किशनगंज में बेटियों के साथ हैवानों जैसी हरकत की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी है कि मुजफ्फरपुर के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्रा से गंदी हरकत का शर्मसार करने वाला कांड उजागर हुआ है। करीब आठ माह से आरोपी शिक्षक नाबालिग छात्राओं से बदसलूकी कर रहा था। मामला उजागर होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा ऐक्शन लिया है। आरोपी शिक्षक के साथ-साथ स्कूल की महिला प्रधानाध्यापक को भी सस्पेंड कर दिया गया है। यह जिले के पारू प्रखंड के लालू छपरा मिडिल स्कूल का है। क्लास छह और सात की छात्राओं ने विज्ञान विषय के शिक्षक रतन लाल सहनी पर काफी समय से गंदे तरीके से टच करने का आरोप लगाया। जब उनके परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। करीब एक दर्जन बच्चियों के माता पिता थाने पर पहुंचे और श...