बेगुसराय, मार्च 1 -- गढ़पुरा। प्रखंड की मालीपुर पंचायत के मुसेपुर गांव स्थित बीएनवाईके ग्लोबल स्कूल में रविवार को सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेतर कर्मचारियों व बच्चों ने होली मिलन समारोह में एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाया। मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर रामानंद राय ने बच्चों को देसी रंग और अबीर से होली खेलने की अपील की। वहीं, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रिंकू राय ने कहा की हम होली इस प्रकार खेलें जिससे लोगों को परेशानी न और सांप्रदायिक सौहार्द्र बना रहे। मौके पर किशन भारद्वाज, पल्लवी कुमारी, वंदना कुमारी, प्रभात कुमार, संजीत कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...