स्कूल में मनाई गई गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती
सीवान, अक्टूबर 3 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राजेन्द्र किशोरी रेसिडेंशियल स्कूल मघरी में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हीं उत्साह, श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। डायरेक्टर अमरावती सिंह, उप प्राचार्य पुरुषोत्तम मिश्रा, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया। विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में दोनों महापुरुषों के जीवन और आदर्शों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उप प्राचार्य पुरुषोत्तम मिश्रा ने विद्यार्थियों से गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों तथा शास्त्री जी के सादगी, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने को कहा। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.