खगडि़या, जुलाई 25 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत कन्या मिडिल स्कूल भूतौली में बच्चे के थाली में परोसे गए मध्याह्न भोजन में सर्प जैसा कीड़ा मिलने के मामले में डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित रसोइया पर कार्रवाई की है। साथ ही एमडीएम बीआरपी की वेतन कटौती के साथ डीपीएम से जवाब-तलब किया गया है। दरअसल गुरुवार को कन्या मिडिल स्कूल, भूतौली में मध्याह्न भोजन में सांप जैसा कीड़ा पाया गया था। सूचना पर डीईओ ने एमडीएम डीपीओ व बीईओ से तत्काल जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। जिसमें पाया गया कि रसोई घर में साफ-सफाई नहीं है। वहीं चावल यत्र तत्र फैला हुआ है। वहीं जलावन पर खाना बनाया पाया गया। लकड़ी भी जैसे तैसे रखा देखा गया। साथ ही रसोई घर सह भंडार घर में पर्याप्त रोशनी का अभाव देखा गया। जो एचएम की लापरवाही को दर्शारह था...