बागेश्वर, अप्रैल 7 -- उत्तराखंड के बागेश्वर में कौसानी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सरकारी स्कूल में कथित रूप से 'भूत मंदिर' के निर्माण पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने संज्ञान लिया है। डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्वयं विद्यालय जाकर जांच करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। आरोप है कि 35 साल पुरानी आत्मा का डर दिखाकर स्कूल में भूत मंदिर बनवाया। इसके लिए बच्चों से ही वसूली की गई। कौसानी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में एक छोटे से मंदिरनुमा ढांचे का निर्माण हुआ है। इसके निर्माण के लिए बच्चों से 100-100 रुपये वसूलने का आरोप है। बच्चों से करीब 21,800 रुपये एकत्र किए गए। लोगों के बीच धारणा है कि 35 साल पहले स्कूल परिसर में एक नेपाली मजदूर की मौत हुई थी, जिसके बाद से बच्चे डर रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इसी डर को दूर क...