भदोही, अप्रैल 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चिट्ठईपुर एवं कंपोजिट विद्यालय नथईपुर में सोमवार को कुर्सी-मेज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। खंड शिक्षा अधिकारी समेत अन्य शिक्षकों द्वारा अतिथियों का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने बताया कि क्षेत्र के अब तक आठ विद्यालयों में कुर्सी-मेज वितरित किए जा चुके हैं तथा चिट्ठईपुर विद्यालय में जल्द ही कंप्यूटर और इनवर्टर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा ही उच्च शिक्षा की मजबूत नींव होती है। यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर बच्चों ने मनमोहा उदाहर...