कटिहार, मई 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशहा में एक शिक्षक द्वारा स्कूल परिसर में छात्रा के विवाह के उपलक्ष्य में भोज स्वीकार करना भारी पड़ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दो प्रभारी प्राचार्य निलंबित स्वयंसेवी संस्थान से मांगा स्पष्टीकरणप्रकरण की जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा 8 उत्तीर्ण एक छात्रा के हाल ही में हुए विवाह के बाद उसके अभिभावकों द्वारा विद्यालय अवधि में ही स्कूल परिसर में भोजन की व्यवस्था की गई थी। आरोप है कि शिक्षक ने इस भोज को स्वीकार कर न केवल सरकारी सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को परोक्ष रूप से बढ़ावा देन...