बोकारो, मई 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, चास के सरकारी स्कूल में बच्चों से किताबों की बोरी उठवाने, क्लासरूम और सीढ़ियों की सफाई कराने और कचड़ों को डस्टबीन में डालने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि स्कूल के छात्र वाहन से किताबों की बोरिया उतार रहे हैं। छात्र व छात्राएं फर्स और सीढियों की सफाई झाडू से लगा रहे हैं। एक छात्र कुर्सी साफ करते साफ नजर आ रही है। जारी वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली व सिस्टम पर सवाल उठने लगे हैं। इस वीडियो को देखकर कई अभिभावकों ने आपत्ति जातते हुए कहा कि विभाग ने स्कूली बच्चों से उपरोक्त काम कराकर सिस्टम पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। यह भी पढ़ें- रिश्वत मामले में मधेपुर की बीईओ मरजीना खातून निलंबित बच्चों से पढ़ाई के बजाय मजदूरी जैसा काम कराना पूरी त...