हापुड़, मई 21 -- देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को एलकेजी एवं नर्सरी कक्षा के बच्चों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गर्मी के बीच पानी में खेलते हुए जमकर मस्ती की और गीतों की धुन पर रेन डांस का आनंद लिया।पूल पार्टी के दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजु चौधरी ने बताया कि ग्रीष्मावकाश से पूर्व बच्चों के लिए यह विशेष गतिविधि आयोजित की गई, ताकि बच्चे अपने अंतिम कार्य दिवस को आनंदमय बना सकें। उन्होंने कहा कि पूल पार्टी का उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में प्रकृति और वातावरण के प्रति जागरूक करना है।उन्होंने यह भी पढ़ें- आरके एजुकेशनल स्कूल में बच्चों कर लिए पूल पार्टी आयोजित बताया कि कार्यक्रम में केवल उन्हीं बच्चो...