फरीदाबाद, फरवरी 28 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। धीरज नगर स्थित एमआर कॉन्वेंट स्कूल में होली पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। बच्चों ने फूलों की होली खेली और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फिल्मी गीतों पर बच्चों ने नृत्य किया। कार्यक्रम में कई छात्र श्रीकृष्ण और राधा के वेश में नजर आए। मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। मुख्याध्यापिका ऋतु ने बच्चों को सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया। साथ ही जल संरक्षण का महत्व भी समझाया। अध्यापिकाओं ने भी बच्चों के साथ उत्सव में भाग लिया। रिमंपी डावर, प्रीति सहित स्टाफ ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम उल्लास और आपसी प्रेम के माहौल में संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...