गोरखपुर, मार्च 1 -- पाली,हिन्दुस्तान संवाद। होली के अवसर पर पाली क्षेत्र के तिलौरा स्थित शुभांश एकेडेमी में रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाकर होली की शुभकामनाए दी। स्कूल के संरक्षक अम्बरीष मिश्र व प्रबंधक अमरेंद्र मिश्र ने होली की बधाई देते हुए कहा होली रंगो का त्योहार है। इसे हर्षोल्लास, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता के वातावरण में मनाना चाहिए। यह त्योहार ऊर्जा, प्रेम और सौहार्द से भरा होता है। स्कूल में ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में एकता, अनुशासन और सामाजिक समरसता की भावना को और प्रबल करते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.