कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर। प्रेरणा संस्था ने शुक्रवार को ग्रीन ब्लू जस्टिस 365 डेज अभियान के क्रम में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर स्कूल में 55 ट्री गार्ड सहित, 55 पेड़ों का वितरण बच्चों को किया गया। कानपुर सहोदया स्कूल्स की सचिव व विद्यालय की प्रधानाचार्या शोभा दास ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसे अभियान जरूरी हैं। ग्रीन ब्लू जस्टिस 365 डेज अभियान के संस्थापक गौरव बाजपेई ने कहा कि हमें भी प्रकृति के साथ 365 दिन न्याय करना होगा। बच्चे हर दो महीने में अपने पेड़ की फोटो खींचकर फाइल में लगाएंगे। यहां ईको क्लब की इंचार्ज मौसमी आर्या, वैष्णवी शुक्ला, असावरी शर्मा, अवंशिका गुप्ता, अदिति सिंह, आद्या यादव, शाम्भवी पॉल, दिशा कपूर, कुशाग्र कलानी, प्रत्यूष मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.