रांची, मई 12 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। चिराग नर्सरी स्कूल, काशीडीह मुरी में प्री-प्राइमरी के बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चों से रंगों, फलों, जानवरों और कविताओं से जुड़े सरल व रोचक सवाल पूछे गए। नन्हे प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिए। इस दौरान सामूहिक रूप से बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के निदेशक दिनेश कुमार ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता बच्चों के आत्मविश्वास और सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का अच्छा माध्यम है। इससे बच्चों में संवाद क्षमता विकसित होती है और उनके ज्ञान का आकलन भी होता है। यह भी पढ़ें- सीडीपीओ कार्यालय में परवरिश व बोल साथी कार्यक्रम शुरू मौके पर शिक्षक धीरेंद्र नाथ महतो, सरस्वती रोशनी, बबीता, ...