नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- बलिया, संवाददाता। यूपी के बलिया में स्कूल में करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत के मामले में बड़ा ऐक्शन लिया गया है। पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) के खिलाफ भी गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना शिक्षा क्षेत्र गड़वार के प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा (कनैला) में सोमवार को हुई थी। उधर, बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद चेन्नई से उसके पिता इजहार अहमद मंगलवार दोपहर घर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में जिला अस्पताल में बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद गांव में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उधर, मुरादाबाद और संभल में हुए हादसों में तीन बच्चों की मौत हो गई है। बलिया में क्षेत्र के बिसुकिया निवासी इजहार अहमद ...