नई दिल्ली, अगस्त 31 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके के एक प्ले स्कूल में मासूम से दरिंदगी करने के सनसनीखेज मामले का दिल्ली सरकार ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर जिला मजिस्ट्रेट ने स्कूल सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए यह जानकारी दी गई है। पोस्ट में कहा गया है कि दिल्ली सरकार मौजपुर के एक प्ले स्कूल में हुई बेहद परेशान करने वाली घटना का गंभीरता से संज्ञान ले रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर जिला मजिस्ट्रेट ने स्कूल परिसर की सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुलिस जांच भी की जा रही है। दिल्ली सरकार जवाबदेही तय करेगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी।पीटने के साथ ही यौन उत्पीड़न भी आप...