बुलंदशहर, जनवरी 30 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावरा में वैन चालक स्कूल में ही फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के गांव मंडावरा निवासी 28 वर्षीय युवक गांव के ही एक निजी स्कूल की गाड़ी पर चालक थे। शुक्रवार की सुबह स्कूल संचालक को अभिभावकों ने फोन कर बताया कि बच्चों को लेने के लिए वैन नहीं आई है चालक फोन भी नही उठा रहे हैं। जिसके बाद संचालक स्कूल पहुंचे। बताया जाता है कि चालक स्कूल में जाल से फंदे से लटके हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को नीचे उतारा, जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोटस- प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भास्कर कुमार मिश्रा, सीओ ,सिकंदराबाद।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...