स्कूल में पढ़ाई के साथ संगीत का संगम बच्चों को मिल रहा वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण
बगहा, अप्रैल 28 -- तबरेज अजीज योगापट्टी एक संवाददाता।योगापट्टी प्रखण्ड क्षेत्र के पिपरा नौरंगिया पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चमैनिया में शिक्षा के साथ-साथ अब बच्चों को संगीत की भी नियमित शिक्षा दी जा रही है।विद्यालय में प्रतिदिन संगीत की कक्षाएं आयोजित हो रही हैं।जिससे बच्चों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है।विद्यालय के संगीत शिक्षक चंदेश्वर प्रसाद के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राएं विभिन्न वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बच्चों की रुचि को देखते हुए शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालय में तबला, हारमोनियम, बांसुरी, ढोलक, मृदंग,गिटार और पियानो जैसे वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिल रहा है। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में खरीदे गए वाद्ययंत्रों का नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.