कौशाम्बी, मार्च 8 -- चायल ब्लॉक के पहाड़पुर सुधवर स्थित प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय के कुछ शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे दुकान से तंबाकू और गुटखा मंगवाते हैं। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कक्षा चार का एक छात्र स्कूल के एक शिक्षक के लिए दुकान से तंबाकू लेते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जिन शिक्षकों पर बच्चों को शिक्षा देने और संस्कार सिखाने की जिम्मेदारी है, वही उनसे इस तरह के काम करा रहे हैं। सबसे हैरान करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.